Koderma: अलकतरा मिक्सर प्लांट में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

Koderma: मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरियारडीह स्थित अलकतरा मिक्सर प्लांट में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। उक्त मिक्सर प्लांट बोकारो के रहने वाले विनोद जैन का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, टैंकर से अलकतरा मिक्सर प्लांट में अनलोड किया जा रहा था और उसे केमिकल मिक्स करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी।

इस दौरान टैंकर का खलासी कहीं दूर चला गया था। जिसके कारण अलकतरा और केमिकल के बीच आग की लपटे आ गई और भयंकर आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार तेजी से उठने लगा। काफी दूर से ही आग की लपटों को देखा जा रहा था।

Koderma: अलकतरा मिक्सर प्लांट में लगी आग

बहरहाल, स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन टैंकर और जनरेटर मशीन पूरी तरह से जल गई। इसमें लाखों रुपये की क्षति होने की संभावना जताई जा रही है।

अमित कुमार रिपोर्ट

कोडरमा में Udit Raj Case को लेकर गरजे प्रदीप यादव, CID...

कोडरमा में उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर चल रहे धरने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे। सीआईडी जांच...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार संहिता उल्लंघन मामले की आपराधिक कार्यवाही रद्द CM Hemant Soren रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने...