Hazaribagh: मुख्य चौक पर मॉक ड्रिल, सड़क पर दिखी दंगा जैसी स्थिति

Hazaribagh: ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हजारीबाग झंडा चौक में पुलिस बल द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में दर्जनों पुलिसकर्मी और फोर्स शामिल हुए। मॉक ड्रिल का नेतृत्व हजारीबाग एएसपी अमित आनंद प्रशिक्षु आईएएस आंनद शर्मा ने किया।

Hazaribagh: मुख्य चौक पर मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल में दंगा नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, और अफवाहों पर नियंत्रण की रणनीतियों का अभ्यास किया गया। पुलिस बल को आंसू गैस के गोले, दंगाइयों की पहचान के लिए रंगीन पानी के छिड़काव, और तेज प्रतिक्रिया दल की तैनाती की जानकारी दी गयी। एएसपी और प्रशिक्षु आईएएस ने बताया माक ड्रिल के माध्यम से यह जता दिया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन तैयार है।

Hazaribagh: नकली उपद्रवियों पर लाठी बरसाए

मॉक ड्रिल के दौरान दंगा फसाद की काल्पनिक स्थिति पैदा की गई। इस दौरान पुलिस ने नकली उपद्रवियों पर लाठी बरसाए और आंसू गैस के गोले छोड़ें। उपद्रवी की भूमिका में भी पुलिसकर्मी ही थे और इसे नियंत्रित करने वाली भी पुलिसकर्मी ही थे।

उपद्रवी तत्वों से निपटने पत्थर बाजी से लेकर अश्रु गैस छोड़ने, हवाई फायरिंग, पानी की बौछार करने, लाठीचार्ज से लेकर रबड़ की गोली चलाने के तरीके आजमाए गए। पुलिस को भीड़ में गिरफ्तार करने की कार्रवाई के तरीके की जानकारी दी गई। पुलिस के जवानों को बताया गया कि कि किसी घायल को कैसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना है। एंबुलेंस को भीड़ से कैसे निकालना है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...