राहत व बचाव कार्य के लिए गया जंक्शन पर किया गया मॉक ड्रिल

गया : रेल दुर्घटना के राहत व बचाव कार्यों के सफल संचालन के लिए गुरुवार को गया जंक्शन के नजदीक माल गोदाम में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और एनडीआरफ के अलावा रेल पुलिस मौजूद रहे। सभी ने अपना-अपना काम बखूबी निभाया और मॉक ड्रिल में अपने कम समय में सभी विभागों की टीम ने अपने-अपने काम को पूरी तरह से निभाया।

Goal 7 22Scope News

मॉक ड्रिल एक रूटीन मॉक ड्रील था जिसमें एक ट्रेन एक्सीडेंट का प्लान किया गया था

दरअसल, यह मॉक ड्रिल एक रूटीन मॉक ड्रील था जिसमें एक ट्रेन एक्सीडेंट का प्लान किया गया था। जिसके बाद कई यात्री इसमें चोटिल हो गए थे। एक्सीडेंट होने के बाद रेलवे के तरफ से साइरन बजाया गया। साइरन बजते ही एनडीआरएफ स्वास्थ्य विभाग रेल पुलिस से तमाम पदाधिकारी मौके पर तुरंत पहुंचे और अपने अपने कामों में लग गए। ट्रेन में कई यात्री घायल पड़े थे जिसे एनडीआरफ रेल पुलिस के मदद से एक-एक कर ट्रेन से बाहर निकाला गया। जबकि बाहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद थी और सभी घायलों का इलाज किया गया।

यह भी देखें :

संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के लोगों को दी बधाई

वहीं मॉक ड्रिल को सही तरीके से संपन्न करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के लोगों को बधाई दिया। बता दें कि ट्रेन दुर्घटना पर आधारित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य भारत सरकार व राज्य सरकार के तहत कार्यरत विभिन्न विभागों के बीच राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कुशल समन्वय स्थापित करना है। नौ एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट सुतेंद्र मनी मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : ‘Operation Sindoor’ को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक, सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...