Ranchi Mock Drill : भागो बम गिरा! सायरन बजाती दौड़ती गाड़ियां राहत कार्य में जुटी टीम, ऐसी रही मॉक ड्रिल…

Ranchi Mock Drill : पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारतीय सेना की जवाबी एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में राजधानी रांची में आज सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन द्वारा एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के जरिए राजधानी को संभावित युद्ध या हवाई हमले की स्थिति में तैयारियों का जायजा लिया गया।

ये भी पढ़ें- Latehar Murder : जमीन की भूख ने बना दिया हत्यारा! उपेंद्र उरांव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा… 

Ranchi Mock Drill : ड्रिल से पहले चेतावनी देती टीम
Ranchi Mock Drill : ड्रिल से पहले चेतावनी देती टीम

दमकल की दौड़ती गाड़ियां, घायल नागरिक

रांची के मेकॉन परिसर में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान सायरन की आवाजों से माहौल युद्धकालीन प्रतीत हुआ। सड़कों पर दौड़ती दमकल की गाड़ियां, घायल नागरिकों को रेस्क्यू करते राहतकर्मी, और सिविल डिफेंस की सक्रिय टीमें-सब कुछ एक असली आपात स्थिति की तरह नजर आया। ड्रिल के अनुसार, दुश्मनों के हमले में छह नागरिक घायल हुए जिन्हें समय पर एवैकुएट कर अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : ससुराल से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार टक्कर, सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत पत्नी घायल… 

क5ब54ी 22Scope News

Ranchi Mock Drill : घायलों को सुरक्षित अस्पतालों तक पहुँचाया गया-उपायुक्त

मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस की टीमें आग से घिरे क्षेत्रों से घायलों को सुरक्षित निकालते हुए नजर आईं। उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी दी कि यह मॉक ड्रिल एक संभावित युद्ध के हालात को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि ड्रिल के तहत हवाई हमले के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, घायलों को सुरक्षित अस्पतालों तक पहुँचाया गया और फंसे लोगों को निकाला गया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि ऐसी आपात स्थिति में लाइट ऑफ रखने जैसे जरूरी कदम जरूर उठाएं।

ये भी पढ़ें- Palamu Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत दो घायल… 

आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को जानकारी दें

Ranchi Mock Drill : एसएसपी ने की मॉक ड्रिल की अगुवाई
Ranchi Mock Drill : एसएसपी ने की मॉक ड्रिल की अगुवाई

वहीं रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि भले ही यह एक काल्पनिक हमला था, लेकिन इसका उद्देश्य आम नागरिकों और सुरक्षाबलों के बीच सामंजस्य और तत्परता को परखना था। उन्होंने मीडिया और आम जनता से अपील की कि यदि किसी घायल या फंसे हुए व्यक्ति की जानकारी मिले तो उसे तुरंत प्रशासन से साझा करें, ताकि समय पर उपचार और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ये भी पढ़ें- Ranchi Mock Drill : आज शाम 3 बजे से 7 बजे के बीच मेन रोड जाने से बचे, ये है कारण… 

 

 

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...