‎’मां’ के अपमान के खिलाफ NDA महिला मोर्चा का ‘बिहार बंद’, दिलीप जायसवाल भी सड़कों पर उतरे

‎पटना : बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और उनकी मां को गाली दिए जाने के खिलाफ एनडीए संयुक्त महिला मोर्चा के पांच घंटे के बिहार बंद पूरी तरह सफल रहा। इस बंद को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और एनडीए महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे और अपना विरोध जताया।

Goal 7 22Scope News

राजधानी से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक बंद रहा सफल – डॉ. दिलीप जायसवाल

‎पटना के आयकर गोलंबर के पास सुबह से ही हाथों में झंडा लेकर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। इन महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के विरोध में जमकर नारे लगाए। ‎बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंची प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ता बीच सड़क पर ही बैठ गईं। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद रवि शंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय मयूख, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद धर्मशीला गुप्ता, जदयू महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती मेहता, हम पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष अमृता शर्मा और रालोमो महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मृति कुमुद सहित कई एनडीए कार्यकर्ता भी बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे। इस दौरान ऑटो, बाइक, कार और बस के संचालन पूरी तरह रुक गया।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

जायसवाल ने कहा- ‎पीएम मोदी की मां की गाली देने के खिलाफ स्वतःस्फूर्त रहा बिहार बंद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस बंद को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि एनडीए ने इस बंद का आह्वान किया था। आज हम सभी सड़क पर उतरकर इसे सफल कर रहे हैं और प्रतिकार कर रहे हैं। ‎‎उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इसे लेकर देश से माफी मांगे, यह देश की संस्कृति को अपमानित किया है। ‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी की स्वर्गीय माताजी के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी ने देशभर में लोगों की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। आमलोगों ने बिहार बंद में शामिल होकर इस आंदोलन के उद्देश्य और माँ एवं नारी सम्मान के संदेश को सशक्त रूप से समर्थन दिया।

यह भी देखें :

बिहार के लोगों ने मां एवं नारी सम्मान के संदेश को सशक्त रूप से समर्थन दिया – जायसवाल

‎उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और विशेषकर बिहार की जनता, मां की गरिमा और नारी सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है। हम सभी का संदेश स्पष्ट है कि असम्मानजनक बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनमानस की भावनाओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। ‎उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की नीति और उनके संस्कार को बताने के लिए लोग सड़क पर उतरे। बिहार के लोग खासकर प्रदेश की मातृशक्ति इस कृत्य का बदला इन दोनों नेताओं से जरूर लेंगी। बंद में भाजपा महिला मोर्चा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के बड़ी संख्याओं में महिला नेत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही एनडीए गठबंधन के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी सड़क पर उतरे।

Bihar BJP 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार बंद : PM मोदी की मां के लिए बोले गए अपशब्द को लेकर NDA का हल्लाबोल, अलग-अलग जिलों में दिखा असर

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...