मोदी की मां को गाली के विरोध में आज बिहार बंद, निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद, सुबह 7 से 12 बजे तक, कई निजी स्कूल भी सुरक्षा कारणों से बंद।


पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में एनडीए दलों ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम पार्टी की महिला मोर्चा इकाई के नेतृत्व में होगा। बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी और आवश्यक कार्य से जुड़े लोगों को आवाजाही की छूट दी जाएगी।

मोदी की मां को गाली के विरोध में आज बिहार बंद, निजी स्कूल भी रहेंगे बंद
मोदी की मां को गाली के विरोध में आज बिहार बंद, निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर लिया फैसला

बंद को देखते हुए राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों के निजी स्कूलों ने गुरुवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने कहा कि अभिभावकों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है।


Key Highlights:

  • एनडीए ने 4 सितंबर को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में बंद बुलाया गया।

  • बंद का नेतृत्व भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), रालोमो और हम की महिला मोर्चा करेंगी।

  • आपातकालीन सेवाएं और आवश्यक कार्य पूरी तरह चालू रहेंगे।

  • सुरक्षा कारणों से पटना के कई निजी स्कूलों ने बंद की घोषणा की।

  • संत माइकल, संत जेवियर्स, संत जोसेफ, डॉन बास्को समेत प्रमुख स्कूल बंद रहेंगे।

  • लोयला हाई स्कूल 4 से 6 सितंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कारण बंद रहेगा।

  • डीएवी पब्लिक स्कूल (पुनाईचक) गुरुवार को खुला रहेगा।


संत माइकल हाई स्कूल, संत जेवियर्स हाई स्कूल, संत जोसेफ और डॉन बास्को एकेडमी ने 4 सितंबर को बंद की घोषणा की है। वहीं, लोयला हाई स्कूल ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा को देखते हुए 4 से 6 सितंबर तक बंद रहने का फैसला किया है। हालांकि, डीएवी पब्लिक स्कूल (बीएसईबी कालोनी, पुनाईचक) गुरुवार को खुला रहेगा।

महिला मोर्चा करेगी नेतृत्व

एनडीए घटक दलों ने स्पष्ट किया है कि यह विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से होगा और इसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। बंद के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।

प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहे जाने पर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। एनडीए के आह्वान पर बुलाए गए इस बंद के कारण राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों और परिवहन व्यवस्था पर असर दिखेगा। फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...