शेरघाटी से खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, NIA ने धर दबोचा

गयाजी : बड़ी खबर गयाजी से आ रही है। गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर के समीप एक लाइन होटल से खालिस्तानी आतंकी सरणजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। चंडीगढ़ एनआईए की टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। चंडीगढ़ से एनआईए की टीम और से शेरघाटी थाना की पुलिस की मदद से खालिस्तानी आतंकी सरणजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार की देर शाम की गई थी। वहीं इसकी जानकारी एनआईए ने अपने अकाउंट पर प्रेस रिलीज जारी किया है।

DIARCH Group 22Scope News

खालिस्तानी आतंकी सरणजीत के द्वारा अमृतसर टेंपल में हैंड ग्रेनेड से हमला करने का आरोप है

प्रेस रिलीज के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी सरणजीत कुमार के द्वारा अमृतसर टेंपल में हैंड ग्रेनेड से हमला करने का आरोप है। जिसको लेकर इसकी गिरफ्तारी की गई है। बताया जाता है कि वह कई महीनों से अलग-अलग वेशभूषा बदलकर रह रहा था। एनआईए चंडीगढ़ को इनपुट मिला कि खालिस्तानी आतंकी गयाजी में पहुंचा हुआ है। जिसके आधार पर एनआईए की टीम पहुंची और उसे दबोचा है। बताया जाता है कि वह ट्रक ड्राइवर बनकर एक जगह से दूसरे जगह जाता था। ताकि किसी को शक ना हो। फिलहाल एनआईए के टीम उसे पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : NIA की अचानक कार्रवाई से मच गया हड़कंप, भू-माफिया राहुल मुखिया के घर पर Raid

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...