पूर्वी चंपारण: बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां मोतिहारी पुलिस के सहयोग से NIA ने 10 लाख रूपये के इनामी खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। NIA ने खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह उर्फ़ ग्लावड्डी उर्फ़ बलबीर सिंह को मोतिहारी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। खालिस्तानी आतंकवादी बलबीर सिंह के विरुद्ध दिल्ली के NIA स्टेशन में मामला दर्ज है और उसके ऊपर 10 लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें – Name बदल लेला से सोच…, दीपा मांझी ने तेज प्रताप और तेजस्वी की पत्नी को…
मामले की पुष्टि करते हुए मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि NIA की टीम ने मोतिहारी पुलिस की मदद से जिले से 10 लाख रूपये का इनामी खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल NIA की टीम गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ कर रही है। कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह लुधियाना का मूल निवासी है जिसपर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन द्वारा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रची गई साजिश से संबंधित मामला दर्ज है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- BRAHMOS की ताकत पाकिस्तानियों से पूछो, लखनऊ में विनिर्माण इकाई के उद्घाटन में बोले सीएम योगी…
पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट







