मोबाइल टावर पर चढ़ गई शादीशुदा महिला, जमकर की हंगामा, बोली- मर जाऊंगी ससुराल नहीं…

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां साल भर पहले शादीशुदा महिला हरसिद्धि बाजार के मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा करने लगी। बताया जाता है कि पिछले साल ही हरसिद्धि के भारत गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। लेकिन शादी के बाद वह ससुराल रहना मुनासिब नहीं समझी और लगातार मायके में ही वह रह रही थी। जिसको लेकर पारिवारिक और सामाजिक दबाव भी था। जिसके बाद आज भारत गुप्ता की बेटी टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगी। सूचना पर मौके पर हरिसिद्धि थाना की पुलिस पहुंची।

DIARCH Group 22Scope News

सूचना के बाद हरिसिद्धि थाना मौके पर पहुंची और टावर से लड़की को उतारने का किया प्रयास

आपको बता दें कि इसकी सूचना जब हरसिद्धि थाना पुलिस को मिली। थाना की पुलिस हरसिद्धि बाजार टावर के पास पहुंची और लड़की को उतरवाने का प्रयास की लेकिन महिला टावर से उतरने को तैयार नहीं है। टावर से ही वह चिल्ला-चिल्लाकर मरना चाहती है। बोल रही है कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। पिछले दिन ही इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ससुराल वालों के द्वारा पंचायती भी किया गया था। लेकिन महिला मायके छोड़कर अपने ससुराल जाने को तैयार नहीं है। महिला टावर पर चढ़कर शोले फिल्म में धर्मेंद्र की तरह टावर से ही मरने की बात कर रही थी। पुलिस लगातार महिला को टावर से उतरने की अपील कर रहा है लेकिन महिला है कि मानने को तैयार नहीं है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : शेरघाटी से खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, NIA ने धर दबोचा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...