हजारीबाग जमीन घोटाला: एसीबी पूछताछ पूरी, निलंबित IAS विनय चौबे दोबारा रिम्स में भर्ती

हजारीबाग जमीन घोटाला मामले में एसीबी ने निलंबित IAS विनय चौबे से पूछताछ पूरी की। कोर्ट पेशी के बाद उन्हें स्वास्थ्य कारणों से रिम्स भर्ती कराया गया।


हजारीबाग: हजारीबाग जमीन घोटाला मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से एसीबी की पूछताछ पूरी हो गई है। शनिवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया। विनय चौबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रांची रेफर करने का आग्रह किया था। स्वास्थ्य जांच के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ऋषि गुड़िया की देखरेख में भर्ती कराया गया है।


Key Highlights:

  • हजारीबाग जमीन घोटाला मामले में एसीबी ने पूछताछ पूरी की।

  • निलंबित IAS विनय चौबे को दोबारा रिम्स में भर्ती कराया गया।

  • कोर्ट में पेशी से पहले हुई मेडिकल जांच, रांची रेफर किया गया।

  • एसीबी के सवालों पर चौबे ने कहा, मेरी संलिप्तता नहीं है।


एसीबी ने 2 सितंबर को उन्हें रिमांड पर लिया था। जांच एजेंसी ने जमीन घोटाले से जुड़े कई बिंदुओं पर पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कई सवालों के जवाब देने से परहेज किया। विनय चौबे का कहना है कि इस मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। पूछताछ के दौरान उन्होंने कोई खास जानकारी भी साझा नहीं की।


Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...