बिहार महागठबंधन में जल्द हो जाएगा सीट शेयरिंग का ऐलान, सभी घटक दलों के बीच समन्वय का दावा

पटना/मोतिहारी : राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अहम सहमति बन गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के पटना स्थित आवास पर हुई इस बैठक में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वामपंथी दलों और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेताओं ने हिस्सा लिया।

Goal 7 22Scope News

15 सितंबर तक इसकी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है

आपको बता दें कि इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर व्यापक सहमति बनी और 15 सितंबर तक इसकी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें सभी घटक दलों ने सीटों के बंटवारे पर सहमति जताई। उन्होंने ने कहा कि पिछले चुनावों के उलट इस बार कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस अन्य सहयोगियों की सीटें हड़प लेगी।

बैठक में बातचीत सार्थक रही – बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवरु

वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवरु ने कहा कि बातचीत सार्थक रही। सीटों से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत गठबंधन में नए सहयोगी आ रहे हैं। नए सहयोगी लाने के लिए सभी दलों को अपने हितों का त्याग करना होगा। हालांकि, उन्होंने 70 सीटों पर अपने दावे की पुष्टि नहीं की।

यह भी देखें :

गठबंधन में अच्छी और बुरी सीटों का बंटवारा उचित तरीके से होना चाहिए – कांग्रेस बिहार प्रभारी

कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने कहा कि गठबंधन में अच्छी और बुरी सीटों का बंटवारा उचित तरीके से होना चाहिए। इसे सभी दलों के बीच तार्किक रूप से वितरित किया जाना चाहिए। ऐसा न हो कि एक पार्टी को अच्छी सीटें मिलें और दूसरी पार्टी को बुरी सीटें मिले। इसे संतुलित तरीके से करने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम निर्णय में इसका संतुलन देखा जाएगा। बता दें कि महागठबंधन में फिलहाल राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दल शामिल हैं। झामुमो और रालोसपा के भी लंबे समय से महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा थी, जो अब ये तय हो गया है कि इन दोनों पार्टियों को भी कुछ सीटें दी जाएंगी।

हमारी पार्टी बिहार में 40 सीट पर दावेदारी करते हुए सूचि समर्पित किया है – कामरेड कुणाल

चुनाव नजदीक देखते हुए महागठबांधन में सीट शेयरिंग को लेकर सभी पार्टी अपनी अपनी दवादरी पेश कर रहे हैं। इस बीच मोतिहारी में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा माले राज्य सचिव कामरेड कुणाल ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार में 40 सीट पर दावेदारी करते हुए सूचि समर्पित किया है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी जहां-जहां से चुनाव लड़ी। वहां-वहां महागठबंधन मजबूत हुआ है। इसलिए हमारी पार्टी ने 40 सीट पर दावेदारी रखा है। पार्टी के सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने राजबल्लभ यादव के जर्सी गाय वाले विवादित बयान पर कहा कि बीजेपी की देन है कि आज राजनीति में कोई किसी को गाली दे रहा है।

Male 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग तकरीबन तय

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...