महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय , तेजस्वी और इंडिया एलायंस के नेता जल्द करेंगे एलान

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय , तेजस्वी और इंडिया एलायंस के नेता जल्द करेंगे एलान

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर नेताओं में सहमति बन गई है और जल्द ही गठबंधन के नेता इसका ऐलान करेंगे । राजद के केन्द्रीय दल और राजद सूप्रीमों लालू यादव की बैठक में तय हुआ था फैसला ।

DIARCH Group 22Scope News

सीटों को लेकर बनी सहमति

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीटों को लेकर सहमति बन गई है जिसको लेकर जल्द ही एलान किया जायेगा । सीटों को लेकर बनी सहमति के फार्मूले के अनुसार राजद को 137 सीट, कांग्रेस को 54 सीट, वीआईपी पार्टी को 18 सीट, सीपीआई (एमएल) को 22 सीट, सीपीआई को 4 सीट, एलजेपी(पारस गुट) को 3 सीट देने पर सहमति बनी है । एलजेपी (पारस गुट) के राजद में विलय की संभावना है, अगर ऐसा होता है तो तीन सीट राजद कोटे से दी जायेगी ।

महागठबंधन बनाम एनडीए में किसका पलड़ा भारी

सीटों के लेकर मचे घमासान के बीच पाला बदली का खेल भी जारी है । कल ही राजद में जेडीयू के तीन बड़े नेताओं में राजद की सदस्यता ग्रहण की है । जिसकों लेकर जेडीयू के सीटिंग सीटों का गणित भी गड़बड़ हो सकता है । गौरतलब हो कि राजद में शामिल होने वाले पूर्णियां से जेडीयू सांसद रहे संतोष कुशवाहा के धमदाहा विधानसभा से सीट पक्क मानी जा रही है तो बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के पुत्र ने भी राजद का दामन थामा है और राजद की ओर से उन्हें भी बेलहर सीट दिये जाने की संभावना है ।

कुल मिला कर सीटों के सियासी गणित और नेताओं की पाला बदली का असर एनडीए से नाराज चल रहे नेताओं के भीतर धात का असर कितना असरकारी होगा यह तो आने वाले चुनाव परिणाम से ही पता चलेगा ।

ये भी पढ़े :  निर्दलीय प्रत्याशी लालू यादव ने किया नामांकन, कहा- ‘मढ़ौरा का विकास है मेरी प्राथमिकता’

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...