Monday, September 8, 2025

Related Posts

Ranchi Breaking : लालपुर के गर्ल्स हॉस्टेल में सेक्स रैकेट का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा, कई लड़कियां हिरासत में…

Ranchi Breaking : राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी के लालपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हॉस्टेल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। पुलिस ने मौके से कई लड़कियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Ranchi Breaking : लड़कियों को कई जगहों पर किया जाता था सप्लाई

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टेल में धड़ल्ले से सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हॉस्टेल में छापा मारा। मौके से पुलिस ने कई लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों को राजधानी के कई जगहों पर सप्लाई किया जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट—

 

138,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
603,100SubscribersSubscribe