लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस छापा, संदिग्ध गतिविधियों को लेकर 10 लड़कियां हिरासत में

रांची: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है, जिनमें ज्यादातर पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि हॉस्टल में रहने वाली कुछ लड़कियां अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हो सकती हैं। सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली इस सूचना के बाद जांच और सत्यापन कराया गया। इसके बाद विशेष टीम बनाकर हॉस्टल में छापा डाला गया।


 Key Highlights

  • रांची के लालपुर ओम गर्ल्स हॉस्टल में देर रात पुलिस की छापेमारी

  • संदिग्ध गतिविधियों के शक में 10 लड़कियां हिरासत में

  • पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू की

  • ऑनलाइन रैकेट से जुड़े होने की आशंका, होटलों में सप्लाई की संभावना

  • हॉस्टल प्रबंधन और वार्डन की भूमिका की भी जांच


पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ऑनलाइन माध्यम से रैकेट संचालित हो रहा था और शहर के कुछ होटलों में सप्लाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

छापेमारी में महिला थाना की पुलिस और कई डीएसपी शामिल रहे। पुलिस अब हॉस्टल प्रबंधन और वार्डन की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि देर रात तक बाहर जाने और लौटने की अनुमति बिना मिलीभगत के संभव नहीं मानी जा रही।

फिलहाल हिरासत में ली गई लड़कियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं और संचालन किसके इशारे पर हो रहा था।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...