Advertisment

पुलिस वाहन और कार में हुई जोरदार टक्कर, 3 महिला पुलिसकर्मी सहित 4 घायल

गयाजी : गयाजी में पुलिस वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। वहीं पुलिस वाहन पर बैठी तीन महिला पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया और मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के बिपार्ड के पास हुई है। कार में मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों गाड़ी सही दिशा में चल रही थी लेकिन पुलिस की गाड़ी बिना इंडिकेटर दिए यू टर्न ले लिया जिससे दोनों गाड़ी आपस में टकरा गई और यह हादसा हो गया।

DIARCH Group 22Scope News

सभी घायल पुलिसकर्मी मलयपुर थाना के हैं और किसी काम से गयाजी आए हुए थे

आपको बता दें कि सभी घायल पुलिसकर्मी मलयपुर थाना के हैं और किसी काम से गयाजी आए हुए थे। बताया जाता है कि गलत दिशा से तेज रफ्तार में कार आ रही थी और सीधे पुलिस वाहन की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें पुलिस गाड़ी में बैठी तीन महिला पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से एक-एककर बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़े : NH-2 स्थित कर्मनाशा बॉर्डर के पास 8 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम, यात्रियों की परेशानी…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...