Advertisement
Advertisement

Dhanbad : कतरास मां अंबे आउटसोर्सिंग हादसा: शव के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन, ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप

Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास स्थित मां अंबे आउटसोर्सिंग में चाल धसने से 7 मजदूरों की मौत के बाद मामला अब गरमा गया है। मृतक मजदूर राहुल रवानी के परिजन और स्थानीय लोगों ने शव को कंपनी के मुख्य गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप हो गया है।

Dhanbad : आक्रोशित लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग रोक दी और धरने पर बैठ गए

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। मौके पर कंपनी का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ, जिससे परिजन और ग्रामीण गुस्से में आ गए। आक्रोशित लोगों ने उत्पादन स्थल पर ट्रांसपोर्टिंग रोक दी और धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कंपनी द्वारा हाल ही में हुई वार्ता में मृतकों के परिजनों को नहीं बुलाया गया। साथ ही, वे प्रत्येक मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...