सरकार प्रायोजित है भाषा विवाद, सरकारी कॉलनियों की भाषा है भोजपुरी-मगही- लालचंद महतो

Ranchi- झारखंड में जारी भाषा विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी की सरकार में उर्जा मंत्री रहे लालचंद महतो ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला है.

लालचंद महतो ने कहा है कि एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन भाषा विवाद को जन्म दे रहे हैं. सरकार की कोशिश झारखंड के मूल विषयों से लोगों का ध्यान भटकाने की है. हेमंत सोरेन को यह बताना चाहिए कि बोकारो-धनबाद के किस हिस्से में भोजपुरी, मगही बोली जाती है.  भोजपुरी,मगही और अंगिका सिर्फ मुठ्ठी पर सरकारी कॉलनियों में बोली जानी वाली भाषा है. धनबाद बोकारो के किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में इस भाषा का कोई वजूद ही नहीं है.

लालचंद महतो ने कहा कि हमारा विरोध किसी भी भाषा को लेकर नहीं है. लेकिन हर राज्य की अपनी एक भाषा होती है, यह हक झारखंड का भी है. किसी भी बाहरी भाषा थोपने पर हमारी सभ्यता और संस्कृति खतरे में पड़ जाएगी. उसका वजूद सिमट जाएगा. हम किसी भी कीमत पर इसका विरोध करेंगे.  लोग यहां रोजगार करें, व्यवसाय करें, लेकिन उन्हे कोई हक नहीं है कि अपनी भाषा और संस्कृति हम पर थोपे.

भोजपुरी-मगही भाषा भाषियों के द्वारा अलग राज्य की मांग पर कहा कि इस विवाद को हवा देने की कोशिश की जा रही है, भोजपुरी मगही का कहीं कोई वजूद है तोसिर्फ पलामू गढ़वा जिले में है, यदि इन भाषा के आधार पर इन जिलों को बिहार में मिलाया जाता है तो बिहार के मुंगरे सहित कई दूसरे जिलों में खोरठा सहित दूसरी झारखंडी भाषाएं बोली जाती है, इनको भी झारखंड में शामिल करनी चाहिए

संपत्ति विवाद में पिता ने बड़े बेटे के साथ मिलकर की छोटे बेटे की हत्या

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...