एक अप्रैल से घरों की गिनती, 2027 में होगी जनसंख्या गणना

नई दिल्ली:  भारत में आगामी दशकीय जनगणना की शुरुआत 1 अप्रैल, 2026 से घरों की गिनती के साथ होगी। यह जानकारी भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र में दी है। उन्होंने बताया कि जनगणना की यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

पहले चरण में ‘घर सूचीकरण एवं आवास गणना’ अभियान के तहत देशभर के प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी एकत्र की जाएगी। यह चरण 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा।

दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया 1 फरवरी, 2027 से शुरू होगी, जिसमें प्रत्येक घर में रहने वाले हर व्यक्ति का विस्तृत विवरण संकलित किया जाएगा। इस चरण में जातिगत आंकड़ों का भी संग्रह किया जाएगा, जिससे सामाजिक-आर्थिक योजनाओं की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

जनगणना देश की सबसे बड़ी तथ्यान्वेषी प्रक्रिया होती है, जिससे सरकार को योजनाएं बनाने और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण में सहायता मिलती है।

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...