1 जुलाई से खुदरा शराब बिक्री का संचालन जेएसबीसीएल के हवाले, हैंडओवर-टेकओवर को लेकर जिला स्तर पर तैयारी शुरू

रांची: झारखंड में खुदरा शराब दुकानों के संचालन को लेकर बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन होने जा रहा है। 30 जून 2025 तक राज्य में प्लेसमेंट एजेंसियां खुदरा शराब की बिक्री करेंगी, जबकि 1 जुलाई से झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) खुदरा शराब दुकानों का संचालन संभालेगा। इसके लिए जिला स्तर पर हैंडओवर-टेकओवर की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है।

30 जून की रात तक प्लेसमेंट एजेंसी करेगी संचालन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 जून की रात 10 बजे तक प्लेसमेंट एजेंसियां दुकानों का संचालन करेंगी। इसके बाद स्टॉक व बिक्री की राशि का मिलान करते हुए JSBCL को संचालन सौंपा जाएगा। कुछ जिलों में ऐसी दुकानें चिह्नित की गई हैं, जहां एक जुलाई को ही दिन में प्रक्रिया पूरी कर शाम से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

राज्य में 1453 शराब दुकानें, संचालन में आ सकती है अस्थायी बाधा
राज्य में वर्तमान में कुल 1453 खुदरा शराब दुकानें हैं। हैंडओवर-टेकओवर प्रक्रिया के दौरान दुकानों के संचालन में अस्थायी बाधा आ सकती है, लेकिन जिला प्रशासन इस प्रयास में है कि शराब की आपूर्ति और बिक्री पर इसका न्यूनतम असर हो।

नई उत्पाद नीति लागू होने तक JSBCL ही करेगा संचालन
अगस्त के दूसरे सप्ताह तक राज्य में नई उत्पाद नीति लागू किए जाने की संभावना है। तब तक JSBCL खुदरा शराब की बिक्री का संचालन करेगा। नई नीति के तहत खुदरा दुकानों की बंदोबस्ती लॉटरी प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए उत्पाद विभाग द्वारा तैयार किया गया सॉफ्टवेयर परीक्षण के बाद लागू करने के लिए तैयार है।

जुलाई के पहले सप्ताह से नई नीति लागू करने की प्रक्रिया शुरू
नई नीति को लागू करने के लिए जुलाई के पहले सप्ताह से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद अगले 45 दिनों में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...