Hazaribagh : प्रेमी युगल ने जहर खा कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Hazaribagh : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान पुंदौल गांव निवासी मंटू पांडे एवं चंदौल गांव निवासी सुलेखा कुमारी के रुप में हुई है। दोनों प्रेमी युगल बीती शनिवार की रात जहर खा कर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों के परिजनों ने अलग-अलग समय में रात को ही इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

Hazaribagh : अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

स्थिति नाजुक होने के कारण दोनों को रेफर हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग से भी सुलेखा को रांची के लिए रेफर कर दिया गया जिसकी मौत रास्ते में हो जाने की बात कहीं जा रही है। परिजनों ने शव को अपने पैतृक गांव चंदौल लाकर आज दिन में जैसे ही श्मशान घाट ले जाकर अग्नि संस्कार होने वाली थी कि बड़कागांव पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

वहीं दूसरी ओर मंटू पांडे को भी हजारीबाग से रेफर कर देने की तैयारी चल ही रही थी कि उसकी मौत हो गई। मंटू पांडे के शव को भी हजारीबाग सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उक्त दोनों युवक युवती का जहर खाने का चर्चा दोनों गांव में तेजी से फैल गई। हालांकि दोनों के परिवार द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार की भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है।

Hazaribagh : युवती ने पेट में दर्द होने की बात कही

युवती ने पेट में दर्द होने की बात अपने परिजनों को बताई जिसे इलाज के लिए बड़कागांव ले जाने के बाद जहर खा जाने की बात सामने आई। जबकि मंटू पांडे को आधी रात को उल्टी होने लगी तो परिजनों को बताया कि मैं सल्फास का गोली खा लिया हूं। उक्त दोनों युवक-युवती का एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की गांव में जितनी मुंह उतनी बातें की चर्चाएं हो रही है। वहीं दोनों के परिजन भौचक हैं।

Hazaribagh : वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए युवक ने खाया जहर

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार युवक मंटू ने अपने दूसरे नवनिर्मित घर के छत पर चढ़कर रात को वीडियो कॉलिंग करते हुए लड़की से काफी देर तक बात किया। तत्पश्चात दोनों ने जहर खा ली। बड़कागांव थाना के एसआई अभिषेक कुमार ने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही श्मशान घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। जबकि लड़के की मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में होने के बाद वहीं से पोस्टमार्टम किया गया।

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img