स्थापना दिवस पर बिहार विधान मंडल सभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष

पटना : बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस पर बिहार विधानमंडल के सदस्यों को आज लोकसभा स्पीकर संबोधित करेंगे . ओम बिरला बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इस प्रबोधन कार्यक्रम में बिहार विधान मंडल के कुल 318 सदस्य लेंगे भाग. लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार लोक सभा अध्यक्ष बिरला, बिहार विधान सभा डिजिटल टीवी और विधान सभा पत्रिका का भी लोकार्पण करेंगे.वही बिहार विधान सभा के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे.
इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और अनेक दिग्गज मौजूद रहेंगे. बयान के अनुसार, इसमें राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश उपस्थित रहेंगे. लोक सभा सचिवालय के बयान के अनुसार, इस प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बिहार विधान सभा सचिवालय के समन्वय से बिहार विधान सभा और बिहार विधान परिषद् के सदस्यों के लिए किया जा रहा है.

बिहार : एमएलसी की 24 सीटों पर हो रहा मतदान, 187 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...

JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए...

GATE 2027 Registration: आज से शुरू, IIT Madras करेगा परीक्षा; जानें...

 GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। IIT Madras परीक्षा आयोजित करेगा। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नई जानकारी और...