BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से शिक्षा मंत्री की अपील, कहा- परीक्षा किसी का अंत नहीं है

नालंदा : सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज उदंतपुरी बिहारशरीफ में अनावरण उद्घाटन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से बाबू ठाकुर महतो की प्रतिमा, मोटरसाइकिल पड़ाव और सभाकक्ष का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 परीक्षा को लेकर छात्रों से अपील की।

DIARCH Group 22Scope News

TRE-4 परीक्षा के बाद TRE-5 और TRE-6 की परीक्षाएं भी होंगी – मंत्री सुनील कुमार

शित्रा मंत्री सुनील सिंह ने कहा कि TRE-4 परीक्षा किसी का अंत नहीं है। इसके बाद TRE-5 और TRE-6 की परीक्षाएं भी होंगी और उनमें वैकेंसी के अनुसार विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। हमारी सरकार लगातार नई नियुक्तियां कर रही है और आगे भी सरकारी नौकरियों एवं रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की वापसी होगी और युवाओं को सरकारी रोजगार मिलते रहेंगे।

यह भी देखें :

शिक्षा और गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला – मंत्री श्रवण कुमार

वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में शिक्षा और गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हर छात्र-छात्रा को अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि गुरु ही हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। जो अपने गुरु का आदर नहीं करते, वे कभी जीवन में प्रगति नहीं कर सकते।

यह भी पढ़े : पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...