Advertisment

रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी असहर दानिश गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस-एटीएस की संयुक्त कार्रवाई

रांची के इस्लामनगर से ISIS संदिग्ध असहर दानिश गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पलामू में भी छापेमारी।


रांची: राजधानी रांची में बुधवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से ISIS के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।


✦ Key Highlights

  • रांची के इस्लामनगर से आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
  • गिरफ्तार युवक का नाम असहर दानिश, तबरक लॉज से हुई गिरफ्तारी
  • दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • पलामू में भी छापेमारी, एक व्यक्ति हिरासत में
  • सुरक्षा एजेंसियां कर रही गहन पूछताछ

गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दानिश के आतंकी संगठन से जुड़े होने और आईएसआईएस के लिए सक्रिय रहने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी की है। यहां से एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने की कोशिश में हैं।

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...