रांची से आईएसआईएस संदिग्ध अशहर दानिश गिरफ्तार, देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम

रांची से आईएसआईएस का संदिग्ध अशहर दानिश गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम कर दी।


रांची : रांची के पत्थलकुदवा स्थित तबराक लॉज से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन में कुल पांच संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया, जिनमें रांची से एक, दिल्ली से दो, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से एक-एक शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आतंकियों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल कमिशनर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि अशहर दानिश पूरे सेंट्रल नेटवर्क का किंगपिन था और वह पाकिस्तानी हैंडलर के नियंत्रण में काम कर रहा था। अपने ग्रुप में उसे सीईओ, गजबा और प्रोफेसर के नाम से बुलाया जाता था।


Key Highlights:

  • रांची के तबराक लॉज से अशहर दानिश गिरफ्तार

  • दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पूरे सेंट्रल नेटवर्क को नाकाम किया

  • देश में बड़े आतंकी हमले की तैयारी थी

  • बम व आईईडी बनाने के लिए रसायन और उपकरण बरामद

  • सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क


पुलिस को सूचना मिली थी कि दानिश और उसका सिंडिकेट देश में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। उनके कमरे से बम और आईईडी बनाने के लिए सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, साइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, बाल बियरिंग, मदरबोर्ड, डायोड और वायर्स बरामद हुए।

शुरुआती जांच में पता चला कि दानिश और उसके साथी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में थे। पुलिस ने उनके पास से लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किया है।

आतंकियों ने “लश्कर” नामक टीम बनाई थी और खिलाफत समूह के जरिए जिहाद और गजवा ए हिंद जैसे मूवमेंट चलाने की योजना बना रहे थे। दानिश को गजवा लीडर बनाया गया था, जबकि दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी आफताब को लोगों की हत्या का टास्क दिया गया था।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...