Advertisment

मां को क्या पता था स्कूल से लौट कर आएगी बच्चे की लाश

गया:  बिहार के गया में सुबह पढ़ने के लिए एक बच्चा स्कूल जाता है और दोपहर घर उस बच्चे की लाश आती है. ऐसी दिल दहलाने वाली खबर आई है गया से. जहां जीडी गोयनका सकूल में आठवीं के छात्र की स्कूल में बेरहमी से पिटाई के बाद लौटते वक्त बस में मौत गई.
आपको बता दें कि गया पटना मार्ग पर रसलपुर गांव के नजदीक स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र कृष प्रकाश की तथाकथित बेरहमी से पिटाई कर दी गई.  इस घटना के बाद जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर कृष प्रकाश के परिजनों ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज करवाया है. कृष प्रकाश के परिजनों ने बताया कि आज स्कूल से लौटने के क्रम में अचानक विद्यालय में 4 छात्रों को बुलाया गया , जहां सभी छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई. इस घटना के बाद वापस बस में लौटने के क्रम में कृष प्रकाश की मौत हो गई.  कृष का भाई भी छात्रों की पिटाई के वक्त मौजूद था. मृतक के भाई ने बताया कि छात्रों की हो रही पिटाई से बच्चे चिल्ला रहे थे। बस में बैठने के बाद कृष कुमार गुस्से से लाल था , लेकिन कुछ भी बोल नहीं पा रहा था.

कभी भी अनायास बात नहीं करता था कृष

परिजनों ने बताया कि कभी भी किसी से भी अनायास बातचीत नहीं करता था.  अत्यंत सीधा और सरल स्वभाव का कृष प्रकाश की बेरहमी से पिटाई के बाद उसकी मौत हो जाने के बाद जी डी गोयनका विद्यालय प्रबंधन सकते में आ गया है। मामले को दर्ज कर पुलिस छात्र की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की जांच के लिए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  ईधर 14 वर्षीय आठवीं कक्षा का छात्र कृष की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. आज अहले सुबह कृष प्रकाश हंसते खेलते स्कूल गया था , लेकिन परिवार वालों को क्या पता था कि वापस उसकी लाश आएगी.

रिपोर्ट -मनोज कुमार, गया

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...