Advertisement
Advertisement

नेपाल में भड़की हिंसा ने विराटनगर को भी जलाया, DM ने कहा- हालात बनाये हुए हैं नजर

अररिया/मोतिहारी : नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़की हिंसा ने अररिया जिले से सटे नेपाल के विराटनगर को भी जला दिया है। जिसकी वजह से अररिया के जोगबनी बॉर्डर पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान जोगबनी गेट को लॉक कर मुस्तैदी से सुरक्षा में लगे हुए हैं। तस्वीर अररिया के जोगबनी बॉर्डर की है। अररिया डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार और पूर्णिया प्रक्षेत्र के एसएसबी डीआईजी संजीव कुमार खुद जोगबनी में बैठकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

अररिया जिले से सटे नेपाल बॉर्डर पर हमलोग नजर बनाए हुए हैं – DM अनिल कुमार

आपको बता दें कि सोशल मिडिया पर नेपाल में बैन के बहाने व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उपजी हिंसा में विराटनगर के हाईकोर्ट, सभी सरकारी कार्यालय और तत्कालीन सत्ताधारी दल के नेताओं के घर को आग के हवाले कर दिया गया है। जबकि विराटनगर के भाट-भटिनी मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में असामाजिक तत्वों ने सामानों को लूट कर रहे हैं। डीएम अनिल कुमार ने बताया कि अररिया जिले से सटे नेपाल बॉर्डर पर हमलोग नजर बनाए हुए हैं। एसएसबी और पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है। डीएम ने बताया कि भारतीय दुतावास के आलोक में नंबर जारी किए गए हैं। ताकि भारतीय लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

नेपाल में हुई हिंसा को लेकर मोतिहारी से सटे बॉर्डर इलाके में SSB व पुलिस जवान अलर्ट मोड पर है

नेपाल में हुई हिंसा में काफी संख्या में भारतीय लोग नेपाल में फंसे हैं। वहीं चंपारण के काफी संख्या में लोग भी नेपाल के हिंसा में वहां पर फंसे हुए है। मोतिहारी से सटे बॉर्डर इलाके में एसएसबी और जिला पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि नेपाल में फंसे लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। लगातार पेट्रोलिग भी बढ़ाई गई है।

Motihari Boder 22Scope News

SSB जवानों और अधिकारी के साथ मीटिंग हुई है, कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं

एसएसबी जवानों और अधिकारी के साथ मीटिंग हुई है। कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर पर हालात को देखते हुए पुलिस की चौकसीं बढ़ाई गई है। मोतीहारी पुलिस के साथ एसएसबी के सहयोग पर जॉइंट पेट्रोलिंग कर रहे हैं। भारतीय सीमा की तरफ किसी प्रकार की कोई हिंसा की घटना नहीं हुई है। वैसी स्थिति में पुलिस हर लोगों को नजर लग रही है। जो भी विदेश मंत्रालय के द्वारा एडवाइजरी जारी किया गया है उसकी पूरी तरह से लागू करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, नेपाल में गहराया राजनीतिक संकट

मंटू भगत और सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...