पुलिस की तत्परता से बड़ी आपराधिक घटना टली, अवैध हथियार के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिले के नारदीगंज थाना को सूचना मिली कि ग्राम बुच्ची में कुछ अपराधी गिरोह बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल बरामद किया गया।

Goal 7 22Scope News

गिरफ्तार अभियुक्त को बरामद समान के साथ थाना परिसर लाया गया व सघन पूछताछ की गई

आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त को बरामद समान के साथ थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई। इस संदर्भ में नारदीगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। तत्पश्चात कांड में संलिप्त सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने रंजीत कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र साव और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बोकारो से बरबिगहा ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब जब्त, तीन गिरफ्तार…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...