Jamshedpur: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में जगदम्बा होटल के पास शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चली गोली की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सागर प्रसाद उर्फ पाजी और उसके सहयोगी हीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने 21 वर्षीय बंटी शर्मा को गोली मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
Jamshedpur: पुलिस की कार्रवाई
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने रोड नं.-15, NH-33 के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
Jamshedpur: बरामदगी और आपराधिक इतिहास
हीरा यादव के घर (दाईगुट्टू) के बरामदे से पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं सागर प्रसाद पहले भी साकची थाना कांड संख्या 105/2023 (आर्म्स एक्ट) में नामजद रहा है
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य शामिल अपराधियों की तलाश जारी है, और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
लाला जबीन की रिपोर्ट

















