पाटिल ने कहा- PM ने बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज के साथ विभिन्न योजनाओं के लिए बजट में किया है आवंटन

पटना : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज सुबह पटना पहुंचे थे। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री के अलावा कई अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन का बिहार साक्षी बन रहा है। पीएम मोदी ने बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लिए बजट आवंटन किया है। आज जल शक्ति मंत्री भी बिहार आए हैं, जहां उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित चल रही परियोजनाओं की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

Sasaram Police 22Scope News

भारत सरकार ने इसके लिए 11,500 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया है

भारत सरकार ने इसके लिए 11,500 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना से बाढ़ नियंत्रण तो होगा ही साथ ही सिंचाई परियोजना से बिहार के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। इस दौरान मंत्री ने पटना हवाई अड्डे पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। तत्पश्चात बिरपुर बैराज एवं कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।

पाटिल ने सुपौल जिले के बिरपुर हवाई अड्डे से प्रस्थान करने के बाद ERM और बागमती तटबंध का भी हवाई निरीक्षण किया

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सुपौल जिले के बिरपुर हवाई अड्डे से प्रस्थान करने के बाद पश्चिमी कोसी नहर परियोजना (ERM) और बागमती तटबंध का भी हवाई निरीक्षण किया। बिहार में बाढ़ प्रबंधन तथा जल संसाधन विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करेगा। मोदी सरकार की योजनाएं धरातल पर पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे। इसके लिए पाटिल का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ने नीतीश को दिया धन्यवाद, कहा- पिछले 20 सालों में PM-CM ने बिहार में किया है विकास

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...