केंद्रीय मंत्री ने नीतीश को दिया धन्यवाद, कहा- पिछले 20 सालों में PM-CM ने बिहार में किया है विकास

पटना : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एकदिवसीय दौरे पर आज यानी 11 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना आए हुए हैं। उन्होंने पटना में प्रेस कांफ्रेंस किया। पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यावाद देते हुए कहा कि पिछले 20 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार पूरा विकसित हुआ है। इससे पहले राजद का शासनकाल था उस समय पूरा भ्रष्टाचार था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार ने 15 सालों में बिहार को लूटने का काम किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल यानी 10 सितंबर को कैबिनेट में बिहार के प्रति केंद्र सरकार ने खजाना खोला है। मोकामा में छह लेन का ब्रिज बनेगा, जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी।

Goal 7 22Scope News

PM मोदी ने 2014 में ही कहा था कि हमारी सरकार गरीबों के लिए है – पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार जब प्रधानमंत्री के लिए शपथ ले रहे थे तभी उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए है। मोदी आज हर घर तक बिजली से लेकर गैस और पक्की सड़क गांव तक पहुचाने का काम किया है। हाल ही में जो जीएसटी में कटौती हुई है उससे लोगों को काफी सहूलियत और रोजगार मिलेगा। टीवी, फ्रिज और एसी का दाम कम होंगे।

पीयूष ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- मुद्दाविहीन हो गई है, कुछ नहीं बचा है

पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है इनके पास अब कुछ नहीं बचा है। विपक्ष अब प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली देने का काम किया है। इससे गंदी राजनीति और क्या हो सकता है।

यह भी देखें :

बिहार विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है – केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

केंद्रीय मंत्री व गुजरात के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल पटना दोरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। 2015 में जब मैं काम कर रहा है था। आज मैं देख रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। जिस तरह से बिहार आगे बढ़ रहा है आने वाले दिनों में बिहार के युवा जो अलग-अलग स्टेट में काम करने जाते हैं उनको अब बिहार के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार में उद्योग लगाए जा रहे हैं और यहीं पर राज्य के युवा को काम करने का मौका मिलेगा। इस बार की बजट में एनडीए सरकार ने बिहार को बड़ा पैकेज दिया है। बिहार बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है।

CR Patil 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब कांग्रेस बिहार में निकालेगी ‘हर घर अधिकार यात्रा’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...