सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची. सीएम हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आपके कुशल नेतृत्व में कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा न सिर्फ झारखंड के कलाकारों को उनकी विशिष्ट पहचान सुरक्षित करने के लिए सीटीएमएस जैसी सक्षम प्रणाली विकसित करके उनके हितों की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है, बल्कि सरकार के द्वारा ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन का प्रस्ताव पारित करके राज्य में कला-संस्कृति के विकास में नींव का पत्थर स्थापित किया है। इन सभी उपलब्धियों के लिए झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन आपके प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट करता है।

सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक भूषण तिर्की तथा प्रतिनिधिमंडल में पद्मश्री मधु मंसूरी, झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार नागवंशी, सचिव डॉ. राकेश रमण, संस्थापक श्रीकांत इंदुवार, डॉ. सुशील अंकन, डॉ. जयकांत इंदुवार, बंदी उरांव, अमित तिर्की, राहुल महली सहित अन्य उपस्थित थे।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...