मोतिहारी: बिहार में नकल मुक्त मैट्रिक परीक्षा के दावों की पोल पहले दिन ही खुल गई। मोतिहारी में पेपर शुरू होने से एक घंटे पहले ही गणित का प्रश्नपत्र वायरल हो गया. इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. तुरंत ही डीएम ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए. प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने पर शुरुआती जांच में वायरल पेपर सही पाया गया. इस मामले में मोतिहारी सदर एसडीओ सौरभ सुमन यादव ने बताया कि वायरल प्रश्न पत्र प्रशासन को 8.53 बजे मिला. तब तक परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में बिठाया जा चुका था. वायरल प्रश्नपत्र में 16 प्रश्न थे. वायरल प्रश्नपत्र सही था. उन्होंने ये भी बताया कि मामले की जांच साइबर सेल सहित अलग-अलग लेवल पर की जा रही है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मोतिहारी में प्रश्नपत्र लीक, जांच में हुई पुष्टि
Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...
Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...
Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...
Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...
Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...
Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

















