Advertisement
Advertisement

भोजपुर SP ने की क्राइम मीटिंग, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

आरा : भोजपुर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री राज की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शस्त्र एवं शराब की बरामदगी, चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सीसीए-3 एवं सीसीए-12 के अंतर्गत कार्रवाई, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु विशेष निर्देश दिए गए।

Goal 7 22Scope News

दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों – SP श्री राज

आपको बता दें कि साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव एवं दुर्गापूजा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं चौकसी बढ़ाने, गश्त तेज करने और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि आगामी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो। दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।

DIARCH Group 22Scope News

यह भी देखें :

अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरोध छापेमारी, 24 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 नाव जब्त

भोजपुर एसपी श्री राज के निर्देश पर बालू के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरोध छापेमारी की गई। जिसमें 24 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अवैध सामान को जब्त किया गया है। अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की कार्रवाई की गई है। कोईलवर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त एक नाव मालिक सहित कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान दो नाव भी जब्त की गई है। उक्त प्रकरण के संदर्भ में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ara Polie 22Scope News

यह भी पढ़े : बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...