Youtuber की पिटाई पर गरमायी बिहार की सियासत, मंत्री जीवेश मिश्र को कालिख लगायेगी VIP
पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा द्वारा एक यूटूबर की पिटाई मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पिटाई और गाली-गलौज को गलत बताते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि वीआईपी के कार्यकर्ता जीवेश मिश्रा को कालिख लगाएंगे।
सड़क निर्माण को लेकर पूछा सवाल तो हुई पिटाई
उन्होंने कहा कि सहनी समाज से आने वाले युट्यूबर की गलती मात्र इतनी थी कि उसने क्षेत्र के एक सड़क निर्माण को लेकर प्रश्न पूछा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी भी तब दर्ज हुई जब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव खुद थाना पहुंचे।
इस सरकार में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, डर गई है सरकार
मुकेश सहनी ने कहा कि अब सरकार इतनी डर गई है कि पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही है। ऐसे मंत्रियों और विधायकों को वीआईपी माफ नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि वीआईपी के कार्यकर्ता मंत्री जीवेश मिश्रा का विरोध करेंगे और कालिख लगाएंगे।
यह भी पढ़े : यूट्यूबर मारपीट मामला : तेजस्वी ने सरकार से पूछा, आपके मंत्री पत्रकार को गाली देते हैं, सिंहवाड़ा में कराएंगे FIR
अंशु झा की रिपोर्ट



















