Advertisment

RJD के घोषणापत्र पर पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कसा तंज, कहा…

तेजस्वी से पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने किया सवाल, 17 महीने तक 5 विभागों के मंत्री थे, कितने लोगों को नौकरी दी। अपने परिवार से बाहर 1 भी व्यक्ति को नौकरी नहीं देने वाले आज कर रहे 1 करोड़ नौकरी देने की बात। 23 सीट पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी देश के लिए जारी कर रहा घोषणा पत्र।

RJD

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने शनिवार को राजद द्वारा जारी घोषणा पत्र पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को घेरते हुए कहा कि अपने परिवार से बाहर 1 भी व्यक्ति को नौकरी नहीं देने वाले आज 1 करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी हास्यास्पद स्थिति क्या हो सकती है कि 23 सीट पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी देश के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- SUPAUL में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, प्रत्याशी ने कहा…

भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज वे प्रदेश में नौकरी देने की बात करते हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि 17 महीने उनके पास जो पांच विभाग थे, उन विभागों में उन्होंने कितने लोगों को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि राजद के घोषणा पत्र जारी कार्यक्रम में इंडी गठबंधन के घटक दल के कोई नेता उपस्थित नहीं थे।

इस घोषणा पत्र में कोई विजन नहीं है, यह पूरी तरह अपरिपक्व घोषणा पत्र है। लालू प्रसाद परिवार सत्ता में रहने या नहीं रहने के दौरान परिवार से बाहर किसी को नौकरी दे नही पाए और आज वे 1 करोड़ रोज़गार की बात कर रहें है।

यह भी पढ़ें- बागी हुए वैद्यनाथ, SUPAUL से करेंगे निर्दलीय नामांकन

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मोदी जी की सरकार ने 10 लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी और 10 लाख और देने की तैयारी में है। 2017 से 2023 तक कोरोना के बावजूद भी 5.28 करोड़ ईपीएफओ का रजिस्ट्रेशन हुआ है, इसका मतलब साफ है कि भारत सरकार ने उस काल में भी नौकरी दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल सरकारी नौकरी से देश नही चल सकता है रोजगार सृजन भी आवश्यक है। सरकार उसपर भी फोकस कर रही है।

यह भी पढ़ें- रंगदारी में मांगी मुफ्त दवा, विरोध करने पर बदमाशों ने किया हमला

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गरीब आदमी का जमीन लेकर नौकरी देने वाले लोग आज फिर से नौकरी के नाम पर गरीबों को झांसा दे रहें है। उन्होंने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के वादे पर मिश्रा ने कहा कि उनकी सरकार में लकड़ी पर खाना महिला बनाती रही, लेकिन उनकी चिंता नहीं की गई। मोदी जी ने चिंता किया और सबको गैस सिलेंडर दिया। सुधाकर सिंह प्रदेश के कृषि मंत्री थे और इस्तीफा देकर बाहर आ गए थे। आज फिर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- RJD को बड़ा झटका, वृषिण पटेल ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि आज भारत की महिला आत्मनिर्भर होकर रहना चाहती है। राजद की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छवि दिख रही है। उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे पर कहा कि तेजस्वी जी को पहले अपने बाबू जी से पूछना चहिए कि जब वो थे तब वे विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवा सके थे। तेजस्वी से सवाल करते हुए मिश्रा ने कहा कि राजद को यह भी बताना चाहिए कि वह कांग्रेस के घोषणा पत्र को मानेगी या नहीं।

उन्होंने कहा कि राजद का मतलब अपराध, डकैती, नरसंहार मात्र है। राजद की सरकार में 100 से अधिक नरसंहार हुए थे। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता सुषमा साहू, अमित प्रकाश बबलू और राकेश पोद्दार उपस्थित रहे।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD

RJD
RJD
RJD
RJD
RJD
RJD

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...