यूट्यूबर मारपीट मामला : तेजस्वी ने सरकार से पूछा, आपके मंत्री पत्रकार को गाली देते हैं, सिंहवाड़ा में कराएंगे FIR

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना में प्रेस कांफ्रेंस करके बिहार सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में यूट्यूबर के साथ सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने मारपीट की और गाली देने का काम किया है क्या सरकार इस पर कोई कार्रवाई करेगा। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पूरे तरीके से अराजकता का माहौल है।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री, मां को गाली देने पर रोते हैं जबकि उनके सरकार के मंत्री पत्रकार को दे रहे हैं गाली – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जब मीडिया ने मंत्री जीवेश मिश्रा से सवाल किया तो वो भागने लगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। आप बिहार आते हैं आप रोते हैं कि आपकी मां को अपशब्द कहा गया। लेकिन बिहार में सरकार के मंत्री पत्रकार को गाली देते हैं इस पर क्यों जवाब नहीं देते। मंत्री पत्रकार को गाली देते हैं मारते हैं और पिटते हैं ये सही है। देश में कानून सबके लिए एक बराबर है। बिहार में प्रशासन और मंत्रियों के बीच गजब की जोड़ी हो गई है। यहां मंत्री कुछ भी करें पुलिस नहीं पकड़ती है। यहां शराब के नाम पर लोगों को जेल में डाल दिया जाता है।

तेजस्वी ने Video दिखाकर कहा- जब पत्रकार को ही गाली दें तो जनता का क्या होगा

तेजस्वी यादव ने वीडियो दिखाकर कहा कि जब पत्रकार को ही गाली दें तो जनता का क्या होगा। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी आज बिहार आ रहे हैं तो क्या मंत्री पर कोई कार्रवाई क्या करेंगे। मोदी मां की बात करेंगे लेकिन अपने मंत्री के हरकत पर जवाब देंगे। हमने निर्णय लिया है कि सबको न्याय मिलना चाहिए। हम दरभंगा जा रहे हैं और उस मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएंगे। क्योंकि मंत्री ने पत्रकार को गाली दिया है।

दरभंगा और मधुबनी में अधिकारियों का मनोबल बढ़ गया है – तेजस्वी

विपक्ष के नेता ने कहा कि दरभंगा और मधुबनी में अधिकारियों का मनोबल बढ़ गया है। बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा गाली देते हैं वो बीजेपी को पसंद हैं। जीवेश पर तो नकली दवा बनाने का आरोप है। बिहार में बीजेपी अपराधियों को मंत्री बना रही है। सरकार में बैठे सब लोग अपराधी हैं। अपराधी दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी हो गए हैं। मंत्री अब पत्रकार को गाली दे रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि दरभंगा की पुलिस अगर मंत्री पर कार्रवाई नहीं करेगी तो जानता जवाब देगी।

तेजस्वी पीड़ित के साथ पहुंचेंगे सिंहवाड़ा थाना करेंगे FIR

बीजेपी के मंत्री और जाले से पार्टी के विधायक जीवेश मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में सोमवार यानी 15 सितंबर को तेजस्वी यादव पीड़ित यूट्यूबर को लेकर दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने पहुंचेंगे। उन्होंने जीवेश मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो चक्का जाम होगा।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने GMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा- 20 सालों की सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था देखिये

विवेक रंजन और वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...