झाझा विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर को होगा NDA का भव्य सम्मेलन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक

झाझा विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर को होगा एनडीए का भव्य सम्मेलन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक

झाझा : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए झाझा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की सक्रियता तेज हो गई है। तैयारियों का जायजा लेने सोमवार की दोपहर क्षेत्रीय विधायक दामोदर रावत स्वयं स्थल पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने जदयू कार्यालय में एनडीए के सभी दलों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पंचायत स्तर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन चुनावी तैयारी की दिशा में अहम साबित होगा।

Goal 7 22Scope News

नेताओं ने एकजुटता के साथ सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। मौके पर जदयू, भाजपा और लोजपा के नेताओं ने भाग लिया। जिसमें शैलेंद्र कुमार, राकेश दास, पूर्व जदयू नगर अध्यक्ष छेदी पासवान, मुकेश राजहंस, बबलू सिन्हा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सूरज सिंह, विजय अग्रहरि, मुन्ना सिन्हा श्यामसुंदर पासवान, लोजपा से उदय पासवान, बलवंत सिंह, लखन मंडल, दिलावर हुसैन, उमेश यादव और अजय झा सहित कई महिला सहित एनडीए के सभी साथी मौजूद रहे। नेताओं ने एकजुट होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े : उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने राज्य स्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का किया शुभारंभ

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...