Tisri : शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Tisri : तिसरी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को बहला फुसला व शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि, मामले को गंभीरता से लेते हुए तिसरी पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

Tisri  : शादी का झांसा देकर यौन शोषण

सोमवार को एसोसिएशन फॉर वालंटियर एक्शन के अजय पाठक और राजेश सिंह के साथ पीड़िता की मां तिसरी थाना पहुंची, जहां आवेदन देते हुए उन्होंने मनोज कुमार साव नामक युवक पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ बहला- फुसला व शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। आवेदन में पीड़िता की मां ने लिखा कि मनोज साव ने उनकी पुत्री के साथ कई बार यौन शोषण किया है।

 मामले में आरोपी गिरफ्तार

बीते कुछ दिनों से उनकी पुत्री और आरोपी के बीच बातचीत बंद हो गया है, लेकिन आरोपी द्वारा उनकी पुत्री को लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे उनकी पुत्री मानसिक तनाव में है। इस मामले में तिसरी पुलिस ने कांड संख्या 83/25 के तहत पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...