Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयरफाइबर की रफ्तार से JIO की ब्रॉडबैंड ग्रोथ तेज़, IPO से पहले बिज़नेस को मिली मजबूती

New Delhi:  बीएनपी परिबास की रिपोर्ट और सरकारी एजेंसी TRAI के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि एयरफाइबर लॉन्च के बाद जियो का होम ब्रॉडबैंड कारोबार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अपनी रफ्तार के दम पर यह कंपनी की बिज़नेस ग्रोथ का एक अहम हिस्सा बन कर उभरा है। विश्लेषकों के अनुसार, यह मजबूत सब्सक्राइबर ग्रोथ जियो के संभावित IPO से पहले उसके बिज़नेस प्रोफाइल और वैल्यूएशन को सहारा दे सकती है।

 JIO ने एक ही महीने में करीब 8.7 लाख ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े

TRAI के दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, जियो ने एक ही महीने में करीब 8.7 लाख ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े हैं। जो उसके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी एयरटेल के मुकाबले लगभग दोगुना है। इस बढ़त की सबसे बड़ी वजह एयरफाइबर और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवाओं का तेज़ी से देशभर में विस्तार और अपनाया जाना बताया जा रहा है।

वायरलेस सेगमेंट में तो जियो नंबर वन है ही, फिक्स्ड वायरलेस सेगमेंट में भी जियो की पकड़ और मजबूत हुई है। पिछले छह महीनों में जियो ने इस श्रेणी में 79% बाजार हिस्सेदारी हासिल की है, जहां उसने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में चार गुना से ज्यादा ग्राहक जोड़े। वहीं, वायर्ड ब्रॉडबैंड (FTTH) में भी जियो देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है, जिसके पास 1.38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।

होम ब्रॉडबैंड अब JIO के लिए एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बन चुका है

बीएनपी परिबास के मुताबिक, एयरफाइबर लॉन्च के बाद जियो के होम ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर बेस की ग्रोथ में तेज बढ़त देखी गई है। होम ब्रॉडबैंड अब जियो के लिए एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बन चुका है। विश्लेषकों का मानना है कि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग के बीच यह सेगमेंट जियो के रेवेन्यू और कैश फ्लो को लंबी अवधि में मजबूती देगा। विशाल ग्राहक आधार, स्केलेबल एयरफाइबर मॉडल और स्थिर कैश फ्लो की संभावनाएं जियो को उसके आगामी IPO से पहले एक मजबूत पोजिशन में खड़ा करती हैं।

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...