चलती ट्रेन में तलाशी के दौरान RPF ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन पर 11 फरवरी को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व और आरपीएफ पोस्ट सिवान की टास्क टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस के कोच संख्या B-1 में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक व्यक्ति पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पिठू बैग और हैंड बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

बरामद सामान में कई तरह के विदेशी शराब शामिल है

आपको बता दें कि बरामद सामान में 48 कैन किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रॉन्ग बीयर, प्रत्येक 500 एमएल, और 12 बोतल सिग्नेचर प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की, प्रत्येक 180 एमएल शामिल हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 26.160 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 9,480 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल रंजन, पिता मार्कण्डेय झा, निवासी ग्राम भटंडी, थाना काजीपुर, जिला वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है।

Siwan Wine 1 22Scope News

बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सदर सिवान को सौंप दिया गया है

बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सदर सिवान को सौंप दिया गया है। इस संबंध में अपराध संख्या 105/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई में शामिल टीम इस प्रकार है। जिसमें इस पूरी कार्रवाई में सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल कपिल देव चौबे, कांस्टेबल बलबीर सिंह यादव, कांस्टेबल केशव प्रसाद, कांस्टेबल विजय यादव और कांस्टेबल अमरेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Siwan Wine 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...