दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मिले ये निर्देश

रांची. आगामी दुर्गा पूजा 2025 को लेकर आज 16 सितंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रांची स्थित सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा की गई। इस बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिले के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों से राज्य में त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने तथा प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष में 24X7 पुलिस पदाधिकारी / बल की प्रतिनियुक्ति करने, बलों का मोवेलाईजेशन करते समय पुलिस पदाधिकारी नियुक्त करने एवं प्रत्येक घटित घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों एवं महानिदेशक नियंत्रण कक्ष, पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रांची को देने का निर्देश दिया।

उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों (लाईसेंसी/गैर-लाईसेंसी) का सत्यापन करने, पंडालों में रोशनी की समुचित व्यवस्था करने, पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था करने एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित संवेदनशील पूजा पंडालों को चिन्हित कर कड़ी निगरानी रखते हुए पर्याप्त संख्या में बल/दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति,अग्निशमन, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, पुलिस / इमरजेंसी सेवा नम्बर उपलब्ध कराने, आवश्यकतानुसार वॉलेंटियर (पुलिस-मित्र) रखने एवं आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाने, जिलों में प्रतिनियुक्त बल को दंगा रोधी संसाधनों से लैस करते हुए सभी जगहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने, सुरक्षा बलों के लिए भोजन/पानी/आवासन आदि की व्यवस्था करने.

क्यूआरटी को सजग रखने, आवश्यकतानुसार पुलिस हेल्पडेस्क बनाने एवं त्योहार के मद्देनजर अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को सांप्रदायिक दंगों से संबंधित दर्ज कांडों, लंबित वारंट/कुर्की का निस्पादन करने, अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध छापामारी करने, जिला के संवेदनशील जगहों (Hot Spot) को चिन्हित करते हुए वैसे स्थानों से लगातार आसूचना संकलन करने, शांति समिति की बैठक करने एवं स्थानीय लोगों से लगातार सम्पर्क बनाये रखते हुए सघन गश्ती एवं चेकिंग करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पूजा स्थलों तक जाने वाले पहुंच पथों पर समुचित ट्रैफिक व्यवस्था तथा भीड़-भाड़ वाले पंडालों के निकट रौशनीयुक्त एवं सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया, ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा छिनतई जैसे अपराधों से भी बचा जा सके। कुछ जगहों से पूजा के नाम पर जबरन चन्दा वसूली की बाते भी सामने आती है उस पर भी रोकथाम करने एवं अवैध वधशाला एवं पशु कारोबारियों के उपर विशेष निगरानी रखते हुए विधिसम्मृत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण या आपत्तिजनक पोस्ट डालकर अथवा अफवाह फैला कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखने, साथ ही त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया गया।

दुर्गा-पुजा मूर्ति विसर्जन की तिथि एवं जुलूस मार्गों का सत्यापन करने, जुलूस मार्गों में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों एवं विवादस्पद क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति करने साथ ही जुलूस का वीडियोग्राफी / ड्रोन द्वारा सर्विलांस करने, डीजे/ अन्य साउण्ड सिस्टम द्वारा उतेजक गानों के प्रयोग पर नियंत्रण करने, विसर्जन स्थल पर सुरक्षा का विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

विजयादशमी के दिन विभिन्न स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम में काफी संख्या में भीड़ खासकर महिला / बच्चों एवं बुर्जुगों की होती है। इस दौरान भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की आवश्यकता है ताकि भीड़ में भगदड़ एवं विधि व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न न हो।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img