Advertisement
Advertisement

Gumla में भयंकर सड़क हादसा, ऑटो और बोलेरो की जोरदार टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत…

Gumla : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़-जैरागी मुख्य पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई जब एक ऑटो और बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर हुई। घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतको में दो बुजुर्ग और एक मासूम शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की तफ्तीश में जुट गई है।

Gumla : बाजार से वापस घर लौट रहे थे सभी

मृतकों की पहचान चिरोडीह गांव के रहने वाले हुंदरू नगेसिया और लातेहार जिले के रहने वाले महुवाटोली निवासी बीतू तूरी के रुप में हुई है। वहीं चोरीडीह के ही रहने वाले एक अन्य मासूम की भी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जैरागी बाजार से ऑटो में सवार होकर कई लोग वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि मौके पर ही दो लोगों को मौत हो गई। घटना में एक मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Hazaribagh Encounter : एक करोड़ का ईनामी नक्सली मारा गया, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल 

Ranchi : झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान! गलत इलाज से बढ़ रही स्किन मरीजों की परेशानी 

Ranchi Crime : टुकटुक गायब करते बैट्री चुराते और ऐसे बन जाते रईस, टुकटुक चोर गैंग बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार 

Dhanbad : असली और नकली किन्नरों में भयंकर मार, बीच सड़क पर उतारे कपड़े फिर… 

दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा Maiyan Samman Yojna का सितंबर का पैसा! खटाखट गिरेगा 2500 रुपए… 

IND VS PAK : जीत के बाद भारतीय टीम ने नहीं मिलाया हाथ, कप्तान सूर्यकुमार ने कह दी कुछ बातें खेल से… 

Giridih : पटना मद्य निषेध और रांची एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ 

 

Commercial Advertisment

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...