पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में  मनाया 

औरंगाबाद : औरंगाबाद यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुग्रह स्मारक भवन से आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च में शामिल लोग सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रमेश चौक पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पकौड़ा तल कर और बूट पॉलिश कर सरकार का विरोध जताया।

Goal 7 22Scope News

हर मुद्दे पर विफल रही NDA सरकार, बिहार के शिक्षित युवा दूसरे प्रदेशों में मजदूरी को हुए मजबूर – यूथ कांग्रेस का आरोप

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा कर सरकार में आए, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। उल्टे उन्होंने युवाओं को पकौड़ा तलने का सुझाव दिया था। कार्यकर्ताओं ने कहा की उनके मंत्री तो इससे भी ज्यादा जुमलेबाज निकले। संसद भवन में उनके मंत्री ने पढ़े लिखे बेरोजगारों को बूट पॉलिश करने को कहा। यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि एनडीए सरकार रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर विफल है। सरकार के विफलता के कारण बेरोजगारी चरम पर है।

पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। बिहार में पढ़े लिखे बेरोजगारों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। स्नातक और पीजी की डिग्री लेकर युवा दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर रहे हैं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : PM के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की हुई शुरुआत, दिलीप ने कहा- मोदी विश्व की राजनीति में चमकते सूर्य

रूपेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...

Somesh Soren Carcade Accident: जमशेदपुर में विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड...

Somesh Soren Carcade Accident, जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश सोरेन की सुरक्षा में तैनात स्कॉट गाड़ी शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार...