पटना साहिब में धूमधाम से मनाई गई सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत

सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत पटना साहिब में धूमधाम से मनाई गई

पटना सिटी : सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चोधरी एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल भी गुरु के बाग में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। सिखों के संत कश्मीरी भूरी वाले बाबा एवं गायक सुखविंदर सिंह ने भी गुरु के बाग में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

DIARCH Group 22Scope News

गुरु तेग बहादुर के शहादत का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी NDA

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर सिंह की 350वीं शहादत पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर में इस वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने मुगलकाल में औरंगजेब द्वारा जब सभी धर्म को खत्म किया जा रहा था। उस वक्त गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। उनकी शहादत को आज भी देश दुनिया के लोग मानते हैं।

हरमंदिर गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत मनायी जा रही है

इस वर्ष पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत मनाई जा रही है। इस मौके पर देश-विदेश से सिख श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन गुरु के बाग से प्रारंभ होगा, जो कीर्तन के साथ पूरे नगर की परिक्रमा करेगी। इसमें पंजाब से भी संगत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच हुए हैं। बिहार के राजगीर होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित नौ राज्यों में जन-जन तक उनकी शहादत का संदेश पहुंचाएगी।

यह भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया सेवा पर्व का शुभारंभ, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...