Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने किया सेवा पर्व का शुभारंभ, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

पटना : पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और हरित बिहार बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से ‘सेवा पर्व’ की शुरूआत की गई। इस अवसर पर शहर के वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पौधा रोपण किया। इनके साथ दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) पीके गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन एवं मानव संसाधन) सुरेंद्र सिंह सहित जीसस मेरी कॉन्वेंट एवं एमएस सिपारा स्कूल के बच्चों ने भी पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

DIARCH Group 22Scope News

‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर हरित बिहार बनाने में योगदान करने की अपील की – पीके गुप्ता

मौके पर पीसीसीएफ हॉफ पीके गुप्ता ने स्कूली बच्चों को भविष्य बताते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर हरित बिहार बनाने में योगदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाली को बढाएंगे और प्रदूषण को कम करेंगे। इस सेवा पर्व के दौरान पूरे राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 2.8 लाख पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान राज्य भर में कुल 3.58 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा, जबकि निर्धारित लक्ष्य 2.80 लाख पौधों का है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अब तक 71.71 लाख पौधारोपण की प्रविष्टि मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है

सेवा पर्व के दौरान सिर्फ सरकारी प्रयास नहीं होंगे, बल्कि स्थानीय जन-प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान, क्लब एवं समाज के अन्य वर्ग भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। विशेष रूप से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अब तक 71.71 लाख पौधारोपण की प्रविष्टि मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माध्यम से यह अभियान आम नागरिकों को भी जोड़ने का प्रयास कर रहा है, ताकि हर व्यक्ति वृक्षारोपण की महत्ता को समझते हुए एक पेड़ जरूर लगाए।

Samrat Chaudhary 1 1 22Scope News

अधिकारियों ने अपील की है कि लोग इस सेवा पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें – सम्राट चौधरी

अधिकारियों ने अपील की है कि लोग इस सेवा पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरियाली का योगदान दें। इस अवसर पर जू निदेशक हेमंत पाटिल, इकोटूरिज्म सीएफ सत्यजीत कुमार, पटना पार्क प्रमंडल के डीएफओ राजीव कुमार, पटना वन प्रमंडल के डीएफओ गौरव ओझा, मुख्यालय मुख्य वन संरक्षक सह राज्य नोडल अधिकारी एस चंद्रशेखर के साथ विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : PM द्वारा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री

Commercial Advertisment

Rahul Gandhi Khunti Visit: 4-5 दिसंबर को झारखंड आ सकते हैं...

 राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को खूंटी आ सकते हैं। इस दौरान पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर पारंपरिक ग्राम...

JPSC Exam Scam: धर्मेंद्र को कपड़े खरीदने के लिए मिले 1...

 झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID को धर्मेंद्र कुमार और सिंडिकेट सरगना अरुण कुमार के बीच लाखों के लेन-देन के सबूत मिले। फरार आरोपियों...

NTA Exam Reform 2027: जेईई-नीट समेत बड़ी परीक्षाओं में होंगे बदलाव,...

NTA ने 2027 से जेईई मेन्स, NEET UG, UGC NET और CUET परीक्षाओं में नकल व पेपर लीक रोकने के लिए तीन स्तरीय सुधार...