पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने एक ऐसे अंतर प्रांतीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा किया है। जो फोन चुराने के बाद ग्राहकों के डिजिटल यूपीआई अकाउंट से रुपए की अवैध निकासी कर उस मोबाइल को बाजार में बेच देता था। इस पूरे गिरोह का खुलासा तब हुआ जब सहायक खजांची थाने की टीम बस स्टैंड पहुंची। पुलिस गाड़ी को देखकर चोरी की मोबाइल के साथ बस में बैठे साथ युवक घबरा गए और माथे से पसीना निकलने लगा। इनके चेहरे और गतिविधियों को देख पुलिस ने शक हुआ कि कही कोई गड़बड़ी है। जब पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो चोरी का कुल 84 मोबाइल बरामद किया गया। इस गिरोह के सदस्यों ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भी 23 मोबाइल की चोरी की थी।

Goal 7 22Scope News

सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई – SP स्वीटी सहरावत

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। एसपी ने कहा कि ये भीड़ भाड़ वाले इलाके और बाजार से ये मोबाइल चोरी करते थे। फोन चुराने के बाद फोन लॉक फ्री कर देता था। फिर ओटीपी का इस्तेमाल कर मोबाइल के डिजिटल यूपीआई अकाउंट से रुपये को फेक अकाउंट में भेजकर पैसे की निकासी करता था। बाद में सभी मोबाइल फोन को बाजार में बेच देता था।

पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के पास से कुल 84 मोबाइल, 4 आधार कार्ड व 8 मोबाइल सिम कार्ड बरामद किया है

साइबर ठग गिरोह के पास से कुल 84 मोबाइल, चार आधार कार्ड और आठ मोबाइल सिम कार्ड बरामद किया गया है। पकड़े गए सातों ठगों में सिर्फ एक झारखंड का रहने वाला है बाकि ठग पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि पिछले तीन चार महीने से ये सभी आरोपी बेलौरी सहित अन्य होटलों में जगह बदल के रह रहे थे। इसमें दो युवक तकनीकी एक्सपर्ट है, जो चोरी किए गए मोबाइल फोन का लॉक तोड़ देता था। एसपी ने बताया कि मोबाइल के मालिक का पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद मोबाइल इसके असली मालिक को हैंडओवर किया जाएगा। फिलहाल सभी ठगों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े : नाबालिग लड़की को जबरन शराब पिलाकर की गई सामूहिक दुष्कर्म

अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का...

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(Reliance Industries Limited) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp-आधारित AGM डिजिटल असिस्टेंट लॉन्च किया...

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...

Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी,...

Jharkhand MGNREGA Strike: झारखंड राज्य MGNREGA कर्मचारी संघ के आह्वान पर, राज्य भर के MGNREGA कर्मचारी पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...