दहेज के कारण हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा

बिक्रम : दहेज के कारण हत्या-  पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र से दहेज लोभ की एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बिक्रम थाना क्षेत्र के अंधरा चौकी निवासी विधा यादव ने अपनी पुत्री मीता कुमारी की शादी महज चार महीने पहले तीन मई 20025 को ही बड़े धूमधाम के साथ बिहटा थाना क्षेत्र के दोघड़ा छिलका निवासी मनोज यादव के बेटे हुड्डु कुमार उर्फ रोही से की थी। ससुराल वालों की दहेज की भूख ने मीता की जिंदगी छीन ली। विधा यादव ने बिक्रम थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद हुड्डु कुमार और उसके रिश्तेदारों पर लगाया है।

DIARCH Group 22Scope News

दहेज के कारण हत्या : नगर SP (पश्चिमी) के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा

सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के निर्देश में बिक्रम थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहटा के दोघड़ा छिलका स्थित घर से आरोपी हुड्डु कुमार को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने मीता के शव को गांव के पश्चिम स्थित कटिला के घने जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े : हत्याकांड में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...