1932 खतियान पर आधार पर स्थानीयता तय करने को लेकर पदयात्रा

बेरमो (बोकारो) : राज्य सरकार से 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा 1932 खतियानी स्थानीयता व जमीन बचाव संघर्ष समिति के नेतृत्व में निकाली गई. यात्रा के दौरान प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रीय युवा द्वारा जमकर झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.

युवाओं ने पद यात्रा के दौरान झारखंड सरकार होश में आओ, 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करो, आदिवासी मूलवासी का पहचान देना होगा के नारे लगाए गए. पदयात्रा कथारा स्थित कृष्ण चेतना कल्ब से आरंभ किया गया जो कथारा मुख्य सड़क होते हुए जीएम ग्राउंड पहुंचा.

वंहीं सभा को सम्बोधित करते हुए कुलेश्वर यादव ने कहा कि ये माटी की लड़ाई है, पार्टी की लड़ाई नहीं है. हेमंत सोरेन सरकार झूठ बोलकर सत्ता हासिल किया है. लेकिन सत्ता हासिल करते ही वे अपनी वादा भूल गए हैं. पदयात्रा के दौरान बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह पूरे दल बल के साथ तैनात रहे और सुरक्षा को लेकर पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

हेमंत सोरेन ने मारी पलटी, कहा 1932 का खतियान नहीं हो सकता नियोजन का आधार

1932 का खतियान के पक्ष में उतरे सुदेश महतो, कहा भाषा-संस्कृति का संरक्षण बेहद जरुरी

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...