बिहार सरकार का बड़ा फैसला : स्नातक बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 1000 रुपए प्रतिमाह भत्ता

200
बिहार सरकार में अनुकंपा नियुक्ति अब होगी ऑनलाइन, वेबसाइट आज होगी लॉच
बिहार सरकार में अनुकंपा नियुक्ति अब होगी ऑनलाइन, वेबसाइट आज होगी लॉच
Advertisment

बिहार सरकार का बड़ा फैसला : स्नातक बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 1000 रुपये प्रतिमाह भत्ता

पटना : नीतीश सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने एक्स के माघ्यम से कहा है कि नवंबर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता रही है। आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

Advertisment

DIARCH Group 22Scope News

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार

युवाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया है। पहले यह योजना केवल इंटर उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों तक सीमित थी, लेकिन अब इसका लाभ कला, विज्ञान और वाणिज्य स्नातक पास बेरोजगार युवाओं को भी मिलेगा।

योजना की प्रमुख बातें

  • 20 से 25 आयु वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियां लाभान्वित होंगे।
  • लाभार्थी कहीं भी अध्ययनरत नहीं होने चाहिए और न ही किसी स्वरोजगार, सरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत हों।
  • ऐसे योग्य युवाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह अधिकतम दो वर्षों तक सहायता राशि दी जाएगी।
  • सरकार को उम्मीद है कि इस सहायता राशि का उपयोग युवा कौशल विकास प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करेंगे, जिससे वे अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें।

 योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार के युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें और राज्य तथा देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

Advertisement