कैमूर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 की मौत

कैमूर : कैमूर जिले से बड़ी खबर रही है जहां शुक्रवार की देर रात 12:30 बजे दसौती मेन रोड पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में रुईया पंचायत दरौली गांव के समाजसेवी विजय मुसहर (40 वर्ष) और उनके बहनोई, रोहतास जिले के वीरेंद्र मुसहर शामिल हैं। दोनों अपने रिश्तेदार के निधन के बाद लौट रहे थे।

Goal 7 22Scope News

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा

मोहनिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य और बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल ने सरकार से एससी/एसटी एक्ट के तहत मुआवज़ा और अनियंत्रित वाहनों पर तत्काल रोक की मांग की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहयोग और अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था करने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़े : दुर्गावती में बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 10 घायल…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार संहिता उल्लंघन मामले की आपराधिक कार्यवाही रद्द CM Hemant Soren रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने...

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...